सोशल मीडिया पर 27 साल की शिवानी को पति यश से हुआ था प्यार, शादी के डेढ़ साल बाद जो हुआ रूह कंपा देगा!
ADVERTISEMENT
Jhansi Murder Case: मध्य प्रदेश के दतिया की रहने वाली 27 साल की शिवानी वंशकार ने जिस रिश्ते की शुरुआत प्यार से की थी, उसी ने उसकी जान ले ली है. झांसी में शिवानी का शव उसके कमरे के बिस्तर पर ही पड़ा मिला है.
Jhansi Murder Case: मध्य प्रदेश के दतिया की रहने वाली 27 साल की शिवानी वंशकार ने जिस रिश्ते की शुरुआत प्यार से की थी, उसी ने उसकी जान ले ली है. झांसी में शिवानी का शव उसके कमरे के बिस्तर पर ही पड़ा मिला है. शव के मुंह से खून निकल रहा था और गले पर गंभीर चोटों के निशान भी मिले हैं. शिवानी का शव जिस कमरे में बंद था, उसकी कुंडी बाहर से बंद थी और पति यश ठाकुर मौके से फरार हो गया है. परिवार वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

