Mood kya hai Kannauj:सपा को कन्नौज में हराने के लिए BJP की क्या है तैयारी, पत्रकारों ने बता दिया
कन्नौज में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज है. तीनों सीटों पर बीजेपी का कब्जा है. लेकिन सपा की वापसी की चर्चा है. जानिए अखिलेश यादव के प्रभाव, विधायकों की चुनौतियों और स्थानीय मुद्दों से क्या बनेगा चुनावी समीकरण.
ADVERTISEMENT

Mood kya hai Kannauj
Mood kya hai Kannauj: उत्तर प्रदेश का कन्नौज जिला समाजवादियों का पारंपरिक गढ़ माना जाता रहा है. वर्तमान में राजनीतिक रूप से बेहद दिलचस्प मोड़ पर खड़ा है. 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही जिले की तीनों विधानसभा सीटों-कन्नौज सदर, तिरवा और छिबरामू पर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. फिलहाल तीनों ही सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है. लेकिन आगामी चुनाव को लेकर जनता का मूड और जमीनी समीकरण क्या कहते हैं? इसी सवाल का जवाब तलाशने के लिए यूपी Tak ने कन्नौज के वरिष्ठ पत्रकारों के साथ एक खास चर्चा की. पत्रकारों के मुताबिक इस बार मुकाबला सीधे तौर पर बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ा और कांटेदार होने वाला है.

