अखिलेश यादव के मंच पर छाईं 18 साल की प्रतीक्षा यादव, कौन हैं महोबा की ये लोक गायिका?
महोबा की 18 साल की लोक गायिका प्रतीक्षा यादव ने अखिलेश यादव के मंच पर आल्हा गायन और मुलायम सिंह यादव पर कविता सुनाई. जानिए उनके लोक गायन के सफर की कहानी.
ADVERTISEMENT

Photo: Prateeksha Yadav with Akhilesh Yadav
लखनऊ में समाजवादी पार्टी के मंच पर एक 18 साल की लड़की ने अपनी आवाज से ऐसा समां बांधा कि वहां मौजूद लोग कुछ देर के लिए सियासी माहौल भूलकर लोकगीत सुनने लगे. लोकगीत गाने वालीं युवती का नाम प्रतीक्षा यादव और ये महोबा की रहने वाली हैं. प्रतीक्षा ने अखिलेश यादव के मंच पर आल्हा गायन और 'धरती पुत्र' मुलायम सिंह यादव से जुड़ी कविता सुनाई. उनकी प्रस्तुति के बाद अखिलेश यादव ने उनका मनोबल बढ़ाया और उन्हें दोबारा गाने के लिए भी कहा.

