'विजिट माय स्टेट’ के तहत 'जेन-जी' बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल
डिजिटल दुनिया में 'जेन-जी' की पसंद और उनकी आवाज संस्कृति व यात्रा के नए रुझान तय कर रही है. इसी बदलते दौर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अपने-अपने शहरों की संस्कृति, विरासत और खासियतों का प्रतिनिधि बनाने की पहल की है.
ADVERTISEMENT

UP Tourism Campaign (Photo AI Generated)
UP Tourism Campaign: डिजिटल दुनिया में 'जेन-जी' की पसंद और उनकी आवाज संस्कृति व यात्रा के नए रुझान तय कर रही है. इसी बदलते दौर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अपने-अपने शहरों की संस्कृति, विरासत और खासियतों का प्रतिनिधि बनाने की पहल की है. 'विजिट माय स्टेट उत्तर प्रदेश' अभियान के तहत उत्तर प्रदेश पर्यटन ने युवाओं से आह्वान किया है कि वे अपने शहर की अनकही कहानियों, स्थानीय संस्कृति और खास पहचान को अपनी आवाज में महज 60 सेकंड की रील के जरिए दुनिया के सामने लाएं.

