एक पैर पर कूदकर स्कूल जाती हैं 7 साल की रागिनी, अब बलिया DM से की भावुक अपील! वायरल हो गई वीडियो
ADVERTISEMENT
Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया की 7 साल की रागिनी इन दिनों अपने हौसले की वजह से चर्चा में है. सोशल मीडिया पर उसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक पैर पर कूदते हुए स्कूल जाती नजर आ रही है.
Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रहने वाली 7 साल की रागिनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में रागिनी अपनी तोतली आवाज में 'डीएम अंकल' से एक ट्राई साइकिल (छती) दिलाने की गुहार लगा रही है. दरअसल, एक हादसे में अपना एक पैर गंवा चुकी मासूम रागिनी पढ़ने के लिए रोज एक पैर पर कूदते हुए 400 मीटर का सफर तय करके स्कूल जाती है. कभी वो थक कर जमीन पर गिर जाती है, कभी दर्द से उसके आंसू छलक आते हैं, लेकिन उसका हौसला नहीं टूटता. रागिनी के जज्बे और उसकी गुहार ने सिस्टम को भी जगा दिया है और अब डीएम ने खुद सामने आकर उसे 24 घंटे के अंदर मदद पहुंचाने का भरोसा दिया है.

