Ankit Baliyan murder case: शामली के चर्चित अंकित बालियान हत्याकांड में फरार चल रहे दो शूटरों पर पुलिस ने इनाम बढ़ा दिया है. फरार शूटर सत्यम कादयान और आर्यन पर पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है. दोनों पर हत्याकांड में शामिल होने का आरोप है और वारदात के बाद से ही फरार चल रहे हैं.
ADVERTISEMENT
सत्यम कादयान मुख्य साजिशकर्ता राकेश पंपू का करीबी रिश्तेदार
फरार शूटर सत्यम कादयान मुख्य साजिशकर्ता राकेश पंपू का करीबी रिश्तेदार बताया गया है. वारदात के बाद सत्यम कादयान और आर्यन को लेकर मुख्य साजिशकर्ता राकेश पंपू के पानीपत स्थित सिवाह गांव पहुंचा था. यहां से दोनों फरार हो गए.
सुमित और मोहित के साथ दूसरी बाइक पर थे दोनों
अंकित बालियान हत्याकांड में एनकाउंटर में मारे गए सुमित और मोहित के साथ सत्यम कादयान और आर्यन भी घटना में शामिल थे. दोनों दूसरी बाइक पर सवार थे.
अंकित बालियान की गाड़ी में लगाया था GPS
इनपुट के मुताबिक, हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान को ट्रैक करने के लिए उसकी गाड़ी में GPS भी सत्यम कादयान ने लगाया था. GPS के जरिए सत्यम कादयान अंकित बालियान की गाड़ी को अपने मोबाइल पर ट्रैक करता था.
CCTV में बाइक से भागते दिखे सत्यम और आर्यन
हत्याकांड के बाद सामने आए CCTV फुटेज में सत्यम कादयान और आर्यन बाइक से भागते हुए नजर आए थे. दोनों की तलाश में पुलिस ने अब एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है.
ADVERTISEMENT











