‘यूपी पुलिस मुझे कस्टडी में ले तो…’ अंकित बालियन केस में आरोपी गैंगस्टर राकेश उर्फ पप्पू ने अधिकारियों को लिखा लेटर, मांगी सुरक्षा
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियन की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है. हत्या की साजिश रचने के आरोपी और गोगी गैंग से जुड़े गैंगस्टर राकेश उर्फ पम्पू ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को पत्र भेजकर अपनी सुरक्षा की मांग की है.
ADVERTISEMENT

Gangster Rakesh (Pappu) - File Photo
Ankit Balian Murder Case: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियन की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है. हत्या की साजिश रचने के आरोपी और गोगी गैंग से जुड़े गैंगस्टर राकेश उर्फ पम्पू ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को पत्र भेजकर अपनी सुरक्षा की मांग की है. करनाल जेल में बंद राकेश ने वकील के जरिए भेजे पत्र में कहा है कि अगर उत्तर प्रदेश पुलिस उसे जेल से कस्टडी में लेकर जाती है तो उसके हाथ-पैर में बेड़ियां लगाई जाएं और पूरी यात्रा की वीडियोग्राफी कराई जाए.

