UP Weather: यूपी में आज इन 50+ जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी, मथुरा से झांसी और प्रयागराज तक खूब बरसेंगे बादल, जानें अपने जिले का हाल

यूपी तक

• 07:00 AM • 02 Sep 2026

UP Weather: उत्तर प्रदेश में आज मौसम का मिजाज फिर बदल रहा है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है.

UP Tak
Google CTA

UP Weather: उत्तर प्रदेश में आज मौसम का मिजाज फिर बदल रहा है. बादलों ने एक बार फिर बरसने का मन बना लिया है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है. बारिश के इसी बदलते मिजाज को देखते हुए 'येलो अलर्ट' भी जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें...

पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज भारी बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने भारी बारिश और वज्रपात वाले जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है.   

पश्चिमी यूपी में मौसम का हाल

इन जिलों में होगी भारी बारिश:  पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज झमाझम बारिश होने की पूरी संभावना है. मौसम विभाग ने मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर समेत आसपास के इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

आकाशीय बिजली गिरने की संभावना: मौसम विभाग ने सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, एटा, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल और बदायूं में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.

पूर्वी यूपी में झमाझम बारिश

इन जिलों में होगी भारी बारिश: पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी आज भी बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर और रायबरेली व इसके आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

आकाशीय बिजली से ऐसे बचें

  • बिजली चमकते समय तुरंत किसी पक्के मकान या सुरक्षित इमारत के अंदर चले जाएं.
  • पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास बिल्कुल भी खड़े न हों.
  • अगर आप खुले मैदान में फंस गए हैं, तो जमीन पर उकड़ू बैठ जाएं और सिर को घुटनों के बीच छिपा लें.

भारी बारिश में बरतें सावधानी

  • तेज बारिश के दौरान जलभराव वाले रास्तों या गड्ढों वाली सड़कों पर वाहन चलाने से बचें.
  • उफनती नदियों, तालाबों और खुले नालों से हमेशा एक सुरक्षित दूरी बनाकर रखें.
  • मौसम ज्यादा खराब होने पर बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें.

यह भी पढ़ें: UP Weather: कहीं झमाझम बारिश तो कहीं बिजली का खतरा... 2 सितंबर को यूपी के इन जिलों को लेकर जारी हुई चेतावनी!