UP Weather: कहीं झमाझम बारिश तो कहीं बिजली का खतरा... 2 सितंबर को यूपी के इन जिलों को लेकर जारी हुई चेतावनी!
UP Weather: उत्तर प्रदेश में 2 सितंबर को भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी है. बांदा, प्रयागराज, झांसी, आगरा समेत कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है. मौसम विभाग ने 2 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के दर्जनों जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है. हवाओं की बदलती चाल और बादलों के डेरे के बीच किन-किन शहरों में आफत बनकर बरस सकते हैं बादल, आइए जानते हैं.

