‘पापा मैं बहुत मजबूर हूं...’ अंकित बालियान हत्याकांड के बाद एनकाउंटर में मारे गए सुमित के पिता का छलका दर्द, बताया सबकुछ!
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस के एनकाउंटर के बाद मामला और गरमा गया है. पुलिस ने मुठभेड़ में दो आरोपी शूटरों को मार गिराया है. इनकी पहचान हरियाणा के मोहित और सुमित के तौर पर हुई है.
ADVERTISEMENT

Sumit's Father
Ankit Balyan Murder Case: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस के एनकाउंटर के बाद मामला और गरमा गया है. पुलिस ने मुठभेड़ में दो आरोपी शूटरों को मार गिराया है. इनकी पहचान हरियाणा के मोहित और सुमित के तौर पर हुई है. सुमित की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया. बेटे की मौत से टूटे पिता ने मीडिया से बातचीत में कई गंभीर दावे किए. उन्होंने कहा कि सुमित मजदूरी और वाई-फाई लगाने का काम करता था और उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था. पिता ने आरोप लगाया कि मोहित ने उनके बेटे को अपने प्रभाव में लेकर इस वारदात में फंसा दिया.

