अगर इस BANK में है आपका अकाउंट तो जरूर पढ़ें ये खबर, यहां करेंसी चेस्ट में मिले करोड़ों के नकली नोट
सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की घंटाघर स्थित सोफिया मार्केट करेंसी चेस्ट में ऑडिट के दौरान ऐसा खुलासा हुआ, जिससे बैंक अधिकारियों में हड़कंप मच गया. जांच में करीब 7.40 करोड़ रुपये की कथित जाली करेंसी मिलने की बात सामने आई है.
ADVERTISEMENT

Fake Currency News (Photo AI Generated)
PNB Fake Currency News: सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की घंटाघर स्थित सोफिया मार्केट करेंसी चेस्ट में ऑडिट के दौरान ऐसा खुलासा हुआ, जिससे बैंक अधिकारियों में हड़कंप मच गया. जांच में करीब 7.40 करोड़ रुपये की कथित जाली करेंसी मिलने की बात सामने आई है. वहीं, इससे पहले आरबीआई को भेजी गई रकम में 4.36 लाख रुपये की कैश शॉर्टेज भी मिली थी. मामले में बैंक के चार कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है और चारों को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है. पुलिस अब कैश के पूरे ट्रेल, बैंक रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है.

