IAS दिव्या मित्तल के समर्थन में उतरी कांग्रेस, अजय राय ने पत्र लिखकर राज्यपाल से की ये खास मांग!
उत्तर प्रदेश की चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल के करीब 13 साल की सेवा के बाद इस्तीफा देने का मामला अब सियासी मुद्दा बन गया है. दिव्या मित्तल ने 30 अगस्त को सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफे की जानकारी सार्वजनिक की थी.
ADVERTISEMENT

Ajay Rai On IAS Divya Mittal Resign
Ajay Rai On IAS Divya Mittal Resign: उत्तर प्रदेश की चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल के करीब 13 साल की सेवा के बाद इस्तीफा देने का मामला अब सियासी मुद्दा बन गया है. दिव्या मित्तल ने 30 अगस्त को सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफे की जानकारी सार्वजनिक की थी. इसके बाद कांग्रेस ने इस मामले को लेकर योगी सरकार पर सवाल उठाए हैं. उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र भेजकर प्रशासनिक अधिकारियों के सम्मान और उनकी स्वतंत्र कार्यप्रणाली की रक्षा करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि सक्षम और ईमानदार अधिकारियों को सम्मान के साथ काम करने का माहौल मिलना लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनता के भरोसे के लिए जरूरी है.

