UPTak Baithak Logo

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के सगे साले राजीव त्रिपाठी ने किया अखिलेश यादव को समर्थन देने का ऐलान, बोले- बनाएंगे सपा सरकार

UP Political News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के सगे साले राजीव कुमार त्रिपाठी ने 2027 में समाजवादी पार्टी के प्रचार-प्रसार और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में योगदान देने का ऐलान किया है.

ADVERTISEMENT

Photo: Brajesh Pathak and Rajiv Tripathi
Photo: Brajesh Pathak and Rajiv Tripathi
social share
Google CTA

2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव से पहले यूपी की सियासत में हलचल मच गई है. यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक राज्य में भाजपा के दिग्गज नेताओं में से एक हैं. मगर इस बीच उनके सगे साले राजीव कुमार त्रिपाठी की एक फेसबुक पोस्ट ने सियासी तपिश बढ़ा दी है. उनकी पोस्ट को लेकर कई तरह की राजनीतिक चर्चाएं चल रही हैं. बता दें कि राजीव त्रिपाठी ने 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार करने और पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में योगदान देने का ऐलान किया है.