कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के मुख्य आरोपी नौशाद अली का हुआ हाफ एनकाउंटर, पुलिस पर फायरिंग के बाद पैर में लगी गोली
कौशांबी के महमतपुर मनौरी स्थित पटाखा फैक्ट्री में 31 अगस्त को हुए जोरदार विस्फोट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. घटना के मुख्य आरोपी नौशाद अली का पुलिस के साथ मुठभेड़ में पैर में गोली लगी है.
ADVERTISEMENT

Kaushambi Blast Naushad Ali Encounter (Photo AI Generated)
Kaushambi Blast Naushad Ali Encounter: कौशांबी के महमतपुर मनौरी स्थित पटाखा फैक्ट्री में 31 अगस्त को हुए जोरदार विस्फोट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. घटना के मुख्य आरोपी नौशाद अली का पुलिस के साथ मुठभेड़ में पैर में गोली लगी है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने खुद को घिरा देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी. घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर भेजा गया है.

