UP Weather Today: क्या 30 नवंबर को UP में बारिश होगी? जानें IMD ने क्या बताया

यूपी तक

• 04:17 AM • 30 Nov 2023

उत्तर प्रदेश के लोग इन दिनों बेमौसम बारिश का सामना कर रहे हैं. बेमौसम बारिश की वजह से सूबे के मौसम ने एक दम अपना मिजाज बदल लिया है.

UP Tak
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के लोग इन दिनों बेमौसम बारिश का सामना कर रहे हैं. बेमौसम बारिश की वजह से सूबे के मौसम ने एक दम अपना मिजाज बदल लिया है. अचानक हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है. लोगों को अब ज्यादा ठंड का अहसान होने लगा है. दरअसल, पाकिस्तान से चलकर राजस्थान और गुजरात के ऊपर बने हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज यानी 30 नवंबर को उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र के अनुमान के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30 नवंबर को ज्यादा बारिश जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें...

वहीं, लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि यूपी में फिर एक बार बारिश की संभावना बढ़ गई है. उन्होंने बताया कि बारिश के चलते पारा गिरेगा और कोहरा भी बढ़ेगा. अगले पांच दिनों में कोहरा बढ़ने का पूर्वानुमान है. तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस गिरेगा.

आपको बता दें कि लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में ठंडी हवाएं चलने लगी हैं. सूबे के लोगों ठंडी हवाओं के चलते ठिठुरन कड़ाके की सर्दी का एहसास होने लगा है. लोगों ने अब अपने स्वेटर और ठंड के अन्य कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं. बता दें कि सुबह और रात में घना कोहरा लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में देखने को मिल रहा है.