UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून की सुस्ती के बीच मौसम विभाग ने 10 सितंबर के लिए नया अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के पूरे आसार हैं. राज्य के कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है.
ADVERTISEMENT
पूर्वी यूपी में वज्रपात का अलर्ट
मौसम विभाग ने 10 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है. प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, अयोध्या, सुल्तानपुर, जौनपुर, आजमगढ़ और आसपास के इलाकों में मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. पश्चिमी और पूर्वी दोनों ही संभागों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है.
गर्मी बढ़ेगी या मिलेगी राहत?
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी जा सकती है. इसके बाद के दो दिनों में तापमान में फिर इतनी ही गिरावट आने की उम्मीद है. मंगलवार को आगरा ताज में राज्य का सबसे अधिक तापमान 34.7°C दर्ज किया गया था. बाराबंकी और नजीबाबाद में सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.0°C दर्ज हुआ था.
आगे कैसा रहेगा मौसम?
11 सितंबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी आ सकती है और चेतावनी का असर भी खत्म हो जाएगा, लेकिन आज दिन भर बादलों की आवाजाही और हल्की बौछारों का दौर जारी रहेगा. खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों या पेड़ों के नीचे रुकने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें.
ये भी पढ़ें - यूपी के 2.17 करोड़ किसानों के खाते में पहुंचे पैसे, PM किसान योजना के जरिए कैसे आय सहायता पा रहे हैं किसान?
ADVERTISEMENT











