UP Anganwadi Salary Hike: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. अब आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 8 हजार रुपये की जगह 12 हजार रुपये मानदेय मिलेगा.
ADVERTISEMENT
वहीं, आंगनवाड़ी सहायिकाओं का मानदेय भी बढ़ाया गया है. सहायिकाओं को अब 4 हजार रुपये के बजाय 6 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा. इसके साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर भी मिलेगा. सरकार की ओर से अतिरिक्त साड़ी के लिए भी राशि देने का ऐलान किया गया है.
अयोध्या से सीएम योगी ने किया ऐलान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को संबोधित किया. इसी दौरान उन्होंने मानदेय बढ़ाने की घोषणा की.
सीएम योगी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और उनके काम को पिछले नौ साल में व्यवस्थित रूप दिया गया है. उन्होंने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले आंगनबाड़ी केंद्र वीरान पड़े रहते थे और केंद्र के लिए भेजा गया पैसा सपा सरकार के लोग डकार जाते थे.
आंगनवाड़ी महिलाओं ने सरकार का जताया आभार
मानदेय बढ़ाने के ऐलान के बाद आंगनवाड़ी महिलाओं में खुशी देखने को मिली. बातचीत के दौरान महिलाओं ने सरकार का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि मानदेय बढ़ने से उन्हें आर्थिक मदद मिलेगी और काम करने के लिए प्रोत्साहन भी मिलेगा.
ADVERTISEMENT











