यूपी को मिली नई स्पेशल ट्रेन की सौगात, कानपुर और मथुरा भी ठहराव वाले स्टेशनों की लिस्ट में शामिल

आयशा शेख़

• 03:15 PM • 08 Sep 2026

यूपी के रेल यात्रियों के लिए सितंबर से नवंबर तक दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. आगरा कैंट-पलवल अनारक्षित MEMU स्पेशल 7 से 20 सितंबर तक रोजाना चलेगी, जबकि मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस स्पेशल त्योहारों की भीड़ को देखते हुए 11 सितंबर से 28 नवंबर तक निर्धारित दिनों में संचालित होगी.

UP Tak
Google CTA

UP Train News: यूपी से दिल्ली-एनसीआर की तरफ जाने वाले और बिहार की ओर सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और भीड़ को देखते हुए आगरा कैंट से पलवल और मुजफ्फरपुर से आनंद बिहार टर्मिनल के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है.

यह भी पढ़ें...

इन अनारक्षित मेमू (MEMU) और एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों के चलने से मथुरा, कोसी कलां, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, गोविंदपुरी (कानपुर) और टूंडला समेत यूपी के कई प्रमुख शहरों के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा. जानिए इन स्पेशल ट्रेनों का पूरा समय और रूट.

आगरा कैंट-पलवल अनारक्षित मेमू स्पेशल (ट्रेन संख्या 01941/01942)

ट्रेन आगरा और पलवल के बीच रोजाना 14 फेरों के लिए चलाई जा रही है, जो लोकल यात्रियों और रोजाना सफर करने वालों के लिए बेहद मददगार होगी. संचालन अवधि 07 सितंबर 2026 से 20 सितंबर 2026 तक (कुल 14 ट्रिप) रहेगी. 

  • ट्रेन संख्या 01941 (आगरा कैंट से पलवल): आगरा कैंट से सुबह 06:30 बजे रवाना होकर रनकता (06:52), बाद (07:22), मथुरा जंक्शन (07:45), छाता (08:20), कोसी कलां (08:32) और होडल (08:46) होते हुए सुबह 09:45 बजे पलवल पहुंचेगी.
  • ट्रेन संख्या 01942 (पलवल से आगरा कैंट): पलवल से सुबह 10:00 बजे रवाना होकर होडल (10:30), कोसी कलां (10:44), छाता (10:56), मथुरा जंक्शन (11:30), बाद (11:48) और रनकता (12:20) होते हुए दोपहर 13:00 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी.

2. मुजफ्फरपुर-आनंद बिहार टर्मिनल एक्सप्रेस स्पेशल (ट्रेन संख्या 05219/05220)

त्योहारों और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए एसी कोच वाली एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन बिहार से यूपी के मुख्य स्टेशनों के रास्ते दिल्ली-एनसीआर तक चलेगी. ट्रेन मुजफ्फरपुर से 11 सितंबर 2026 से 27 नवंबर 2026 (हर शुक्रवार) और आनंद विहार से 12 सितंबर 2026 से 28 नवंबर 2026 (हर शनिवार) तक चलेगी. दोनों तरफ से कुल 12-12 फेरे लगाएगी. 

ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल सुबह 10:00 बजे पहुंचेगी और वापसी में दोपहर 12:00 बजे मुजफ्फरपुर के लिए रवाना होगी.

यूपी के प्रमुख स्टेशनों का समय:

  • पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन: आनंद बिहार की तरफ जाते समय रात 19:15 बजे पहुंचेगी और 19:25 बजे छूटेगी. मुजफ्फरपुर की तरफ जाते समय देर रात 02:50 बजे पहुंचेगी और 03:00 बजे छूटेगी.
  • प्रयागराज जंक्शन: आनंद बिहार की तरफ रात 22:20 बजे पहुंचेगी और 22:25 बजे छूटेगी. मुजफ्फरपुर की तरफ रात 22:55 बजे पहुंचेगी और 23:00 बजे छूटेगी.
  • गोविंदपुरी (कानपुर): आनंद बिहार की तरफ देर रात 01:40 बजे पहुंचेगी और 01:45 बजे छूटेगी. मुजफ्फरपुर की तरफ शाम 19:40 बजे पहुंचेगी और 19:45 बजे छूटेगी.
  • टूंडला जंक्शन: आनंद बिहार की तरफ सुबह 05:03 बजे पहुंचेगी और 05:05 बजे छूटेगी. मुजफ्फरपुर की तरफ शाम 16:08 बजे पहुंचेगी और 16:10 बजे छूटेगी.

UP Train Cancel: सितंबर-अक्टूबर में रद्द रहेंगी ये ट्रेनें, बिहार में निर्माण कार्य का यूपी की ट्रेनों पर भी पड़ा असर