सत्य निकेतन हादसे में बड़ा एक्शन! फरार इमारत मालिक हरिराम बंसल को किया गया गिरफ्तार

अरविंद ओझा

• 02:40 PM • 07 Sep 2026

ईस्ट दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को हुए इमारत हादसे के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. हादसे वाली इमारत के मालिक हरिराम बंसल को राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया गया है.

Hariram Bansal Arrest News

Hariram Bansal Arrest News

Google CTA

Hariram Bansal Arrest News: ईस्ट दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को हुए इमारत हादसे के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. हादसे वाली इमारत के मालिक हरिराम बंसल को राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था. पुलिस उसे पकड़कर दिल्ली ले आई है, जहां उससे हादसे को लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी.

यह भी पढ़ें...

घर पर भी पहुंची थी पुलिस

इमारत गिरने की घटना के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम ने हरिराम बंसल के पालम विहार स्थित आवास पर दबिश दी थी, लेकिन वह वहां नहीं मिला. इसके बाद पुलिस को आशंका हुई कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह किसी सुरक्षित स्थान पर छिपा हुआ है. पुलिस ने उसकी तलाश तेज करते हुए उसके कई करीबियों और सहयोगियों के ठिकानों पर भी छापेमारी शुरू की.

दिल्ली-NCR से हरियाणा और यूपी तक छापेमारी

हरिराम बंसल को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर ताबड़तोड़ दबिश दी. पुलिस की टीमें लगातार उसके संभावित ठिकानों और संपर्कों की जानकारी जुटा रही थीं. इसी दौरान पुलिस को उसके भिवाड़ी में होने का पता चला. इसके बाद कार्रवाई करते हुए उसे राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया गया. अब हरिराम को दिल्ली लाकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसे से जुड़े मामले में उसकी क्या भूमिका रही.