UP Weather: यूपी में बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट! 8 सितंबर को इन जिलों में होगी भयंकर बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

यूपी तक

• 06:31 PM • 07 Sep 2026

UP Weather: यूपी में मानसूनी बारिश का दौर जारी है. 8 सितंबर को पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

UP Tak
Google CTA

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसूनी हवाओं का असर लगातार बना हुआ है, जिसके चलते कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, कल 8 सितंबर को पूर्वी यूपी के 8 जिलों में भयंकर बारिश होने की संभावना है. जिसके चले येलो अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कल राहत की खबर है. मौसम विभाग ने यूपी के इस संभाग में कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया है. हालांकि, कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बुंदा-बांदी हो सकती है. दरअसल, मध्य उत्तर प्रदेश के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अभी भी सक्रिय है. जिससे आने वाले दिनों में भी मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा. 

यह भी पढ़ें...

पूर्वी यूपी में भारी बारिश अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 8 सितंबर को कल पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है. इसके साथ ही इस इलाके में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी आशंका है, जिसके चलते मौसम विभाग ने यहां के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

इन 8 जिलों में जारी किया गया है येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने कल पूर्वी यूपी के 8 जिलों में भारी बारिश की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इनमें चंदौली, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र और आस-पास के क्षेत्र शामिल हैं. 

पश्चिमी यूपी में कम होगी बारिश

8 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर काफी कम रहेगा. IMD के मुताबिक, पश्चिमी यूपी के संभाग में केवल कहीं-कहीं पर ही वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है. राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने इस इलाके के लिए फिलहाल कोई चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया है.

तापमान में क्या होगा बदलाव?

आने वाले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. हालांकि, मध्य यूपी के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान दिन के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आ सकती है. वहीं, रात के (न्यूनतम) तापमान में भी फिलहाल कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है.

यह भी पढ़ें: UP Weather Today: यूपी में आज भी होगी जमकर बारिश! मौसम विभाग ने बताए अलर्ट वाले जिलों के नाम, जानें अपने शहर का हाल