UP Weather Today: यूपी में आज भी होगी जमकर बारिश! मौसम विभाग ने बताए अलर्ट वाले जिलों के नाम, जानें अपने शहर का हाल
UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी है. 7 सितंबर को पूर्वी यूपी के सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और हरदोई समेत कई इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां एक बार फिर तेज हो गई हैं. उत्तरी-पश्चिमी मध्य प्रदेश और दक्षिणी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण आज प्रदेश के 8 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने आज 7 सितंबर के लिए पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है, जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. तो वहीं, पश्चिमी यूपी में बारिश गति आज थम जाएगी. मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के लिए कोई भी चेतावनी जारी नहीं की है. किसानों को भी अपनी फसलों को नुकसान से बचाने के लिए विशेष सलाह दी गई है.

