यूपी में कल घर से निकलने से पहले रहें सावधान! इन जिलों में भारी बारिश का जारी हुआ 'येलो अलर्ट'
UP Weather: उत्तर प्रदेश में 7 सितंबर को मानसून सक्रिय रहेगा. पूर्वी यूपी के 8 जिलों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी यूपी में कल बारिश से राहत रहेगी, लेकिन कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.
ADVERTISEMENT

UP Weather: त्तर प्रदेश में कल 7 सितंबर को मानसून पूरी तरह से सक्रिय रहने वाला है और कई इलाकों में झमाझम बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार कल पूर्वी यूपी में भारी बारिश होने संभावना है, जिसके लिए सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. तो वहीं, पश्चिमी यूपी के लोगों को लगातार हो रही भारी बारिश से कल थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि, इस इलाके में भी गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की बहुत सम्भावना है.

