UP Train Cancel List: सितंबर और अक्टूबर 2026 में बिहार के सिमरिया-बरौनी रेलखंड पर होने वाले निर्माण कार्य का असर यूपी से चलने वाली कई ट्रेनों पर पड़ेगा. रेलवे ने कई ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों पर रद्द करने और कुछ ट्रेनों का रूट बदलकर चलाने का फैसला किया है.
ADVERTISEMENT
बदलाव दिनकर ग्राम सिमरिया-बरौनी स्टेशनों के बीच दोहरीकृत लाइन के साथ नए पुल के निर्माण और दानापुर मंडल के राजेन्द्र पुल, हाथीद जंक्शन और रामपुर डुमरा स्टेशनों पर प्री-नॉन इंटरलॉक/नॉन इंटरलॉक कार्य के कारण किया जा रहा है. ऐसे में अगर सितंबर या अक्टूबर में ट्रेन से सफर करने की तैयारी है तो पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर देख लें.
UP से चलने वाली ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
रेलवे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, निर्माण कार्य के कारण उत्तर प्रदेश से चलने या यूपी के प्रमुख स्टेशनों से जुड़ी कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा.
- गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 29 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेगी. इसी अवधि में पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी.
- गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस (13508) 26 सितंबर और 3 अक्टूबर को रद्द रहेगी.
- आसनसोल-गोरखपुर एक्सप्रेस (13507) 25 सितंबर और 2 अक्टूबर को रद्द रहेगी.
- गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस (18630) 26 सितंबर और 3 अक्टूबर को रद्द रहेगी.
- रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस (18629) 25 सितंबर और 2 अक्टूबर को रद्द रहेगी.
- इसके अलावा आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस (13509) 29 सितंबर और गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस (13510) 30 सितंबर को रद्द रहेगी.
- मऊ-कोलकाता विशेष ट्रेन (05096) 23 और 30 सितंबर को रद्द रहेगी, जबकि कोलकाता-मऊ एक्सप्रेस (05095) 24 सितंबर और 1 अक्टूबर को रद्द रहेगी.
- कोलकाता-आजमगढ़ एक्सप्रेस (13137) 28 सितंबर और आजमगढ़-कोलकाता एक्सप्रेस 29 सितंबर को रद्द रहेगी.
- सियालदह-बलिया एक्सप्रेस (13105) 1 से 4 अक्टूबर और बलिया-सियालदह एक्सप्रेस (13106) 1 से 5 अक्टूबर तक रद्द रहेगी. हालांकि रेलवे ने 26 से 30 सितंबर के बीच इन दोनों ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने की भी जानकारी दी है.
- टाटानगर-थावे एक्सप्रेस (18181) 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रद्द रहेगी, जबकि थावे-टाटानगर एक्सप्रेस (18182) 1, 3 और 4 अक्टूबर को रद्द रहेगी.
इन ट्रेनों का बदला रास्ता
- गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस (15048) 27, 28, 29 सितंबर, 2 और 4 अक्टूबर को अपने निर्धारित रूट पर नहीं चलेगी, बल्कि परिवर्तित मार्ग से चलेगी.
- गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस (15050) 26 और 30 सितंबर तथा 3 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी.
- गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस (15052) 1 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी.
- कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस (15047) 26, 28, 29 सितंबर, 1 और 3 अक्टूबर को बदले हुए रास्ते से चलेगी.
- कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस (15049) 27 और 30 सितंबर तथा 4 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी.
- कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस (15151) 2 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी.
यूपी से जुड़ी इन ट्रेनों का बदलेगा रूट
जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस (15098) 22 और 29 सितंबर को बरौनी-सबदलपुर-मुंगेर के रास्ते चलेगी. वापसी में भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस (15097) 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मुंगेर-बरौनी के रास्ते चलेगी.
संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस (15027) 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक किऊल-मुंगेर-बरौनी के रास्ते चलेगी. वहीं गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस (15028) 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक बरौनी-मुंगेर-किऊल के रास्ते चलेगी.
कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस (15047) 26, 28, 29 सितंबर, 1 और 3 अक्टूबर को रामपुरहाट-मालदा टाउन-कटिहार-बरौनी होकर चलेगी. वापसी की गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस (15048) बरौनी-कटिहार-मालदा टाउन-रामपुरहाट के रास्ते चलेगी. इसी तरह गोरखपुर से चलने वाली 15050 और 15052 नंबर की कोलकाता एक्सप्रेस भी निर्धारित रूट की जगह बरौनी, कटिहार और मालदा टाउन के रास्ते चलेगी.
किन-किन जिलों पर पड़ेगा असर?
रेलवे के इस बदलाव का सीधा असर यूपी के यात्रियों पर पड़ेगा. खासकर गोरखपुर, गोंडा, आजमगढ़, मऊ, बलिया, थावे और झांसी से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की तारीख के हिसाब से ट्रेन का स्टेटस देख लेना चाहिए. कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द हैं, जबकि कुछ का रूट बदला गया है.
ADVERTISEMENT











