UPAVP New Scheme: उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद बदायूं में अपना घर खरीदने का शानदार मौका लेकर आया है. उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद (UPAVP) ने बदायूं की सिविल लाइन्स योजना संख्या-02, भाग-02 में 182 सेमी फिनिश्ड SFS (स्व-वित्तपोषित) भवनों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT
इस योजना के तहत आवेदन 1 सितंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं, जो 30 सितंबर 2026 तक जारी रहेंगे. अगर आप भी बदायूं के सेक्टर सी, डी, ई और एफ में किफायती और प्राइम लोकेशन पर मकान लेना चाहते हैं तो रेरा (RERA) रजिस्टर्ड इस योजना के लिए UPAVP की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
विभिन्न साइज और बजट के 182 सेमी फिनिश्ड मकान उपलब्ध
सिविल लाइन्स योजना में कुल 182 सेमी फिनिश्ड भवनों का विकल्प दिया जा रहा है, जो अलग-अलग वर्ग मीटर और बजट के अनुसार उपलब्ध हैं:
27/40 टाइप (40 वर्ग मीटर)
कुल 50 मकान उपलब्ध हैं. मानक भवन की कीमत 16,94,200 रुपये तय की गई है. पार्क फेसिंग या कॉर्नर भवन का मूल्य 17,34,300 रुपये और पार्क फेसिंग + कॉर्नर का मूल्य 17,74,400 रुपये है. पंजीकरण राशि आरक्षित श्रेणी के लिए 84,710 रुपये और सामान्य श्रेणी के लिए 1,69,420 रुपये है.
42/72 टाइप (72 वर्ग मीटर)
कुल 21 मकान उपलब्ध हैं. मानक भवन की कीमत 28,42,000 रुपये है. पार्क फेसिंग या कॉर्नर भवन का मूल्य 29,14,200 रुपये और दोनों सुविधाओं वाले मकान का मूल्य 29,86,400 रुपये रखा गया है. पंजीकरण राशि आरक्षित श्रेणी के लिए 1,42,100 रुपये और सामान्य श्रेणी के लिए 2,84,200 रुपये है.
62/128 टाइप (128 वर्ग मीटर)
कुल 45 मकान उपलब्ध हैं. मानक भवन की कीमत 46,95,900 रुपये है. पार्क फेसिंग या कॉर्नर का मूल्य 48,24,200 रुपये और दोनों सुविधाओं वाले मकान का मूल्य 49,52,500 रुपये है. पंजीकरण राशि आरक्षित श्रेणी के लिए 2,34,795 रुपये और सामान्य श्रेणी के लिए 4,69,590 रुपये है.
85/162 टाइप (162 वर्ग मीटर)
कुल 60 मकान उपलब्ध हैं. मानक भवन का मूल्य 61,44,400 रुपये और पार्क फेसिंग या कॉर्नर भवन का मूल्य 63,06,800 रुपये है. पंजीकरण राशि आरक्षित श्रेणी के लिए 3,07,220 रुपये और सामान्य श्रेणी के लिए 6,14,440 रुपये है.
75/200 टाइप (200 वर्ग मीटर)
कुल 6 मकान उपलब्ध हैं. मानक भवन का मूल्य 67,03,400 रुपये और पार्क फेसिंग या कॉर्नर भवन का मूल्य 69,03,900 रुपये है. पंजीकरण राशि आरक्षित श्रेणी के लिए 3,35,170 रुपये और सामान्य श्रेणी के लिए 6,70,340 रुपये है.
एकमुश्त भुगतान पर मिलेगी 6% तक की विशेष छूट
परिषद की ओर से आवेदकों को भुगतान में बड़ी राहत दी जा रही है. अगर आवंटन पत्र जारी होने की तारीख से 45 दिनों के भीतर भवन के कुल मूल्य का पूर्ण (एकमुश्त) भुगतान कर दिया जाता है, तो कुल कीमत पर 6 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी. वहीं 60 दिनों के भीतर पूर्ण भुगतान पर 5 प्रतिशत और 90 दिनों के भीतर भुगतान करने पर 4 प्रतिशत की छूट मिलेगी.
आवंटन प्रक्रिया के नियम क्या हैं?
आवंटन प्रक्रिया के तहत प्रथम चरण में उन आवेदकों के बीच सार्वजनिक लॉटरी निकाली जाएगी, जो एकमुश्त भुगतान का विकल्प चुनेंगे. इसके बाद यदि कोई भवन शेष बचता है, तो किश्तों में भुगतान का विकल्प चुनने वाले आवेदकों के बीच सार्वजनिक लॉटरी से आवंटन किया जाएगा.
ADVERTISEMENT











