UP Weather Update: आज यूपी में बदलेगा मौसम, IMD ने बता दिए भारी बारिश और तेज धूप वाले जिलों के नाम

यूपी तक

• 07:00 AM • 09 Sep 2026

उत्तर प्रदेश में 9 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम का अलग-अलग असर देखने को मिलेगा. पश्चिमी यूपी में नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और आगरा समेत कई जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

UP Tak
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून के तेवर अब धीरे-धीरे बदलने लगे हैं. जहां पिछले दिनों खीरी के मुहम्मदी में 9 सेमी और गोरखपुर के बांसगांव में 7 सेमी जैसी जोरदार बारिश दर्ज की गई थी, वहीं 9 सितंबर को राज्य के दो अलग-अलग हिस्सों में मौसम का बिल्कुल जुदा मिजाज देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें...

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य के एक हिस्से में मानसून सुस्ताने वाला है, जबकि दूसरे हिस्से में बारिश की लुकाछिपी जारी रहेगी. 

पश्चिमी यूपी रहेगा शुष्क, पूर्वी हिस्सों में छिटपुट बौछारें

मौसम विभाग के अनुसार, 9 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना जताई गई है. नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और आगरा जैसे पश्चिमी इलाकों में बारिश की संभावना न के बराबर है और लोगों को खिली हुई धूप देखने को मिल सकती है.

दूसरी ओर, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है. वाराणसी, गोरखपुर, बलिया, बस्ती और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने के आसार हैं. पूरे प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने किसी भी तरह की गंभीर मौसम चेतावनी जारी नहीं की है.

तापमान में हल्की बढ़त

बारिश की रफ्तार थमते ही अब प्रदेश में पारे का ग्राफ थोड़ा ऊपर चढ़ सकता है. मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले 3 दिनों के भीतर राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.

बीते 24 घंटों में 34.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बलिया प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा. नजीबाबाद में न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे राज्य में सबसे कम था. बारिश की कमी के चलते दोपहर के वक्त हल्की उमस और गर्मी परेशान कर सकती है, इसलिए धूप में निकलने से पहले पानी की बोतल साथ रखना न भूलें.