UP Weather Update: यूपी में 3 अप्रैल से पलट जाएगा मौसम... इन जिलों में जारी की गई बारिश की चेतावनी

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में 3 अप्रैल से बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना. मौसम विभाग ने जारी किया गर्मी और लू (Heat Wave) का दीर्घावधि अपडेट.

UP Weather Update

यूपी तक

02 Apr 2026 (अपडेटेड: 02 Apr 2026, 06:09 PM)

follow google news

उत्तर प्रदेश में गर्मी की दस्तक के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. अगले दो दिनों तक तो धूप खिली रहेगी और तापमान में 2°C तक की बढ़ोत्तरी होगी, लेकिन 3 अप्रैल से प्रदेश के मौसम में बड़ा उलटफेर होने वाला है.

यह भी पढ़ें...

3 अप्रैल से बारिश और ओलों का दौर

ईरान के पास से सक्रिय हो रहे एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 03 अप्रैल से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है. विभाग के मुताबिक, इस दौरान कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं. इस मौसमी बदलाव की वजह से तापमान में 2 से 4°C तक की गिरावट आएगी, जिससे लोगों को फिलहाल बढ़ती गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी.

इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के सैटेलाइट मैप और ताज़ा अनुमान के मुताबिक, बारिश और आंधी का सबसे ज्यादा असर उत्तर प्रदेश के इन जिलों में देखने को मिल सकता है:

पश्चिमी उत्तर प्रदेश: आगरा, मथुरा, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत और हापुड़.

मध्य और तराई क्षेत्र: लखनऊ, कानपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और शाहजहांपुर.

ब्रज और आसपास: अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज.

अप्रैल से जून: कैसी रहेगी इस बार की गर्मी?

मौसम विभाग ने लॉन्ग टर्म अपडेट जारी करते हुए बताया है कि:

अप्रैल का महीना: पूर्वांचल को छोड़कर प्रदेश के बाकी हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है, जिससे दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहेगा. हालांकि, पूर्वांचल में गर्मी सामान्य से ज्यादा रह सकती है.

गर्मी का सीजन (अप्रैल से जून): बुंदेलखंड और दक्षिण-पश्चिमी यूपी को छोड़ दें, तो प्रदेश के बाकी हिस्सों में इस साल भीषण गर्मी पड़ने वाली है.

लू (Heat Wave) का कहर: पूर्वी उत्तर प्रदेश और तराई वाले इलाकों में इस बार लू चलने वाले दिनों की संख्या सामान्य से अधिक रहेगी. साथ ही, रात का तापमान (न्यूनतम तापमान) भी इस साल सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है.