UP Weather Update: मौसम विभाग ने आज यानी 6 मई के लिए उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज हवाओं और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज हवाओं की सामान्य गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जो झोंकों के साथ बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.
ADVERTISEMENT
आज इन जिलों में चलेंगी 'झोंकेदार' हवाएं (40-60 किमी/घंटा)
प्रदेश के निम्नलिखित जिलों में आज तेज आंधी और झोंकेदार हवाओं का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है:
बांदा, चित्रकूट, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस-पास के क्षेत्र.
इन जिलों में है बारिश का अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस-पास के क्षेत्र.
सावधानी बरतने की अपील
मौसम के इस बदलते मिजाज और आज यानी 6 मई की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. आंधी और बिजली गिरने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें, पेड़ों के नीचे शरण न लें और बिजली के खंभों व तारों से दूरी बनाए रखें. यह अपडेट विशेषकर किसानों और खुले में काम करने वाले लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.
ADVERTISEMENT









