कन्नौज में 2 दिन से गायब मदरसा छात्रा पड़ोस की छत पर बंधी मिली! मांग में था सिंदूर फिर सामने आई शर्मनाक कहानी

नीरज श्रीवास्तव

06 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:18 PM)

Kannauj News: कन्नौज में मदरसे में पढ़ने वाली एक छात्रा रविवार की सुबह गायब हो गई. 2 दिन बाद छात्रा पड़ोस में ही एक मकान की छत पर बदहवास अवस्था में बंधी हुई मिली.

Kannauj incident, madrasa student missing, minor girl kidnapping, hostage case, sexual assault allegation, forced intoxication, sindoor claim, police rescue, UP crime news

UP News

Google CTA

Kannauj Madrasa News: कन्नौज में मदरसे में पढ़ने वाली एक छात्रा रविवार की सुबह गायब हो गई. 2 दिन बाद छात्रा पड़ोस में ही एक मकान की छत पर बदहवास अवस्था में बंधी हुई मिली. आरोप है कि गैर समुदाय का एक युवक झांसा देकर उसे अपने घर ले गया और फिर छात्रा को बंधक बना लिया. आरोप है कि इस दौरान उसके साथ जबरदस्ती भी की गई. शराब भी पिलाई गई और उसकी मांग में सिंदूर भी लगा दिया गया. 

यह भी पढ़ें...

पीड़िता ने किया खुद फोन

मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को पीड़िता ने खुद पुलिस को फोन किया. इसके बाद पुलिस ने छात्रा को बरामद किया. अब पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. 

मदरसा हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी छात्रा

मिली जानकारी के मुताबिक, सदर कोतवाली के एक गांव की निवासी किशोरी हम्मालीपुरा स्थित मदरसे के हॉस्टल में रहकर शिक्षा प्राप्त कर रही थी. बीते 3 मई को वह मदरसे के गेट के पास स्थित एक दुकान से सामान लेने गई. आरोप है कि वहां मौजूद शेखपुरा निवासी दीपू ने उसे झांसे में ले लिया और उसे अपने घर ले गया. 

आरोप है कि घर ले जाकर उसने छात्रा को बंधक बना लिया. मदरसा प्रबंधन और परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की. मगर छात्रा नहीं मिली. पीड़िता के पिता की माने तो कल यानी 5 मई को किशोरी के हाथ किसी तरह एक मोबाइल लग गया. उसने बिना समय गंवाए अपनी मां को फोन किया और सारी आपबीती सुनाई. सूचना मिलते ही पुलिस, परिजन और मदरसा प्रबंधन मौके पर पहुंचे और छात्रा को बरामद कर लिया. 

पुलिस ने ये बताया

पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक,  पीड़िता के पिता ने दीपू, संजीव, धीरज समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है. जांच की जा रही है.