बंगाल में भाजपा की प्रचंड विजय का क्रेडिट बृजभूषण शरण सिंह ने जिस नेता को दिया, उनकी तुलना 'हनुमान जी' से भी कर डाली

अंचल श्रीवास्तव

• 03:29 PM • 05 May 2026

Brij Bhushan Sharan Singh on Amit Shah: भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पश्चिम बंगाल चुनाव में पार्टी की जीत पर खुशी जताई है. उन्होंने इस जीत का पूरा श्रेय गृह मंत्री अमित शाह को दिया और उनकी जमकर तारीफ की.

Brij Bhushan Sharan Singh File Photo

Brij Bhushan Sharan Singh File Photo

Google CTA

Brij Bhushan Sharan Singh on Amit Shah: भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पश्चिम बंगाल चुनाव में पार्टी की जीत पर खुशी जताई है. उन्होंने इस जीत का पूरा श्रेय गृह मंत्री अमित शाह को दिया और उनकी जमकर तारीफ की. गोंडा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने अमित शाह को भाजपा का ‘हनुमान’ बताया. साथ ही 10 मई से होने वाली ओपन नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप की तैयारियों की जानकारी भी दी.

यह भी पढ़ें...

अमित शाह की रणनीति को बताया जीत की वजह

5 मई को गोंडा स्थित अपने आवास विष्णोहरपुर में मीडिया से बात करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मिली जीत अमित शाह की मजबूत रणनीति और नेतृत्व का नतीजा है. उन्होंने कहा कि चुनाव की पूरी योजना अमित शाह ने तैयार की थी और उसी का परिणाम जीत के रूप में सामने आया. उन्होंने बंगाल की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी.

रेसलिंग चैंपियनशिप का ऐलान

इस दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने बताया कि 10 मई से नंदनी नगर स्टेडियम में ओपन नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप शुरू होगी. इस प्रतियोगिता में देशभर के करीब 1300 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. इसमें हरियाणा से सबसे ज्यादा करीब 800 पहलवानों के आने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि कुश्ती में हरियाणा के खिलाड़ी हमेशा अच्छा प्रदर्शन करते हैं और लगभग 70 प्रतिशत तक पदक जीतते हैं. इस बार भी उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है.

चोटिल खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

बृजभूषण शरण सिंह ने बताया कि तीन साल बाद हो रही इस प्रतियोगिता का मकसद उन खिलाड़ियों को मौका देना है, जो चोट या अन्य कारणों से पहले प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले पाए थे. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह आयोजन भारतीय कुश्ती को आगे बढ़ाने में मदद करेगा और खिलाड़ियों को नया मंच देगा.