ममता बनर्जी के उम्मीदवार जहांगीर खान ने दी थी यूपी के IPS अजय पाल शर्मा को 'धमकी', अब TMC नेता को लेकर आई ये खबर  

यूपी तक

05 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:18 PM)

बंगाल चुनाव नतीजों के बाद फाल्टा में टीएमसी नेता जहांगीर खान के कार्यालय में तोड़फोड़ हुई. IPS अजय पाल शर्मा की चेतावनी और जहांगीर खान की धमकी के बाद से यह सीट चर्चा में थी.

TMC Leader Jahangir Khan and IPS Ajay Pal Sharma

TMC Leader Jahangir Khan and IPS Ajay Pal Sharma

Google CTA

IPS Ajay Pal Sharma News: पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की लहर के बीच फाल्टा सीट पर जबरदस्त तनाव देखा जा रहा है. यहां स्थानीय लोगों  ने टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के पार्टी कार्यालय पर हमला बोल दिया और वहां जमकर तोड़फोड़ की. फाल्टा वही सीट है जहां चुनाव आयोग ने यूपी कैडर के IPS अजय पाल शर्मा को पुलिस ऑब्जर्वर बनाकर भेजा था.  

यह भी पढ़ें...

फाल्टा में हुई इस घटना के दौरान आक्रोशित भीड़ ने TMC उम्मीदवार जहांगीर खान के कार्यालय को निशाना बनाया. तोड़फोड़ करने वाले लोगों के हाथों में भाजपा के झंडे देखे गए. ऐसी जानकारी मिली है कि कार्यालय के भीतर रखे फर्नीचर और अन्य सामान को काफी नुकसान पहुंचाया गया है.

IPS अजय पाल शर्मा बनाम जहांगीर खान

फाल्टा सीट पर इस हंगामे के पीछे एक पुरानी और चर्चित पृष्ठभूमि है. चुनाव आयोग ने यूपी कैडर के IPS अजय पाल शर्मा को पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए पुलिस ऑब्जर्वर नियुक्त किया था. वोटिंग से पहले अजय पाल शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुआ था, जिसमें वे जहांगीर खान को सख्त लहजे में चेतावनी देते और कानून के दायरे में रहने की हिदायत देते नजर आए थे.

फिर जहांगीर खान ने दी थी धमकी 

अजय पाल शर्मा की चेतावनी के बाद जहांगीर खान ने उन्हें पलटकर धमकी दे दी थी, जिसके बाद यह मामला राष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में आ गया था.

बंगाल में आए चुनावी परिणामों ने फाल्टा के समीकरणों को पूरी तरह बदल दिया है. जहां चुनाव से पहले जहांगीर खान और IPS अधिकारी के बीच जुबानी जंग जारी थी, वहीं अब भाजपा की जीत के बाद जमीन पर उनके समर्थकों का आक्रोश टीएमसी के कार्यालयों पर फूट रहा है. स्थानीय प्रशासन अब इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहा है.