रात में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने चला गया कमलेश, लोगों ने समझ लिया भैंस चोर… फिर हुआ बेहद खौफनाक

नितेश श्रीवास्तव

05 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:18 PM)

UP News: यूपी के फतेहपुर जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां भैंस चोरी के शक में एक युवक को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. फिर उसके लेकर ये पता चला.

Fatehpur UP crime news, mob lynching Uttar Pradesh, buffalo theft suspicion case, youth beaten to death UP, Malwan police station incident, lover killed by villagers, Uttar Pradesh crime report

UP News

Google CTA

UP News: यूपी के फतेहपुर जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां भैंस चोरी के शक में एक युवक को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. 

यह भी पढ़ें...

आपको बता दें कि मलवां थाना क्षेत्र के बुधैयापुर गांव में रविवार की रात कुछ लोगों ने एक युवक को भैंस चोर समझकर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा निवासी कमलेश के रूप में हुई है. 

प्रेमिका से मिलने आया था

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. जिस घर के बाहर यह वारदात हुई, वहां से पुलिस कई महिलाओं को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई है. फिर सामने आया कि वह प्रेमी था और अपनी प्रेमिका से मिलने आया था. मगर लोगों ने उसे भैंस चोर समझ लिया. पुलिस के मुताबिक, इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

एसपी ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर ज्ञान प्रकाश राय (एडिशनल एसपी) ने बताया, रात करीब 2:30 बजे, यूपी 112 पर यह सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बधैयापुर में एक व्यक्ति को भैंस चोरी का प्रयास करते हुए पकड़ा गया है. पुलिस पहुंची और घायल को अस्पताल भर्ती करवाया. मगर उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान कमलेश निवासी ग्राम भिटौरा, थाना हुसैनगंज के रूप में हुई है. कमलेश का शादीशुदा महिला से अफेयर चल रहा था. वह उसी से मिलने आया था. प्रेमिका के पति और उसके परिजनों ने ही उसके साथ मारपीट की है और उसे मार डाला है.

एसपी ने बताया, मृतक कमलेश के भाई सुमेश की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है. मामले में 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है.