बिजनौर के दलित गुलशन को पकड़ा और उसे चलती ट्रेन के आगे फेंक दिया... ऐसी दरिंदगी करने वाले कौन?

संजीव शर्मा

• 01:40 PM • 05 May 2026

UP News: यूपी के बिजनौर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां दलित युवक गुलशन की हत्या कर दी गई. हत्या की वजह चौंकाने वाली है.

Bijnor crime news, honour killing UP, inter-caste marriage murder, Gulshan murder case, lover killed by family, UP crime case, railway track murder, बिजनौर क्राइम

UP News

Google CTA

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां इज्जत की खातिर हत्या कर दी गई. दरअसल यहां के स्योहारा कस्बे के गांव जुझैला निवासी दलित समाज के युवक गुलशन का गांव रह टोली की रहने वाली एक युवती से पिछले 3 सालों से प्रेम संबंध चल रहा था. दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी भी कर ली थी. शादी के बाद वह अपने ही परिवार के पास रह रही थी. मगर किसी को ये बात पता नहीं थी. मगर अब कांड हो गया है.

यह भी पढ़ें...

बता दें कि जैसे ही शादी की बात लड़की के परिजनों को पता चली, वह भड़क गए. इसके बाद उन्होंने गुलशन को दर्दनाक मौत दे डाली. 

क्या किया गुलशन के साथ?

29-30 अप्रैल की रात को जब गुलशन अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा तो उसकी मौत की योजना पहले से बनी हुई थी. लड़की के भाई अतर सिंह, पुष्पेंद्र और रजनीश सैनी ने अपने 10 से 12 साथियों के साथ मिलकर गुलशन को पकड़ लिया. इस दौरान उसे जमकर मारा गया. 

आरोप है कि आरोपी उसे गांव के पास से गुजर रही रेलवे लाइन पर ले गए और सामने से आ रही देहरादून हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के सामने उसे धक्का दे दिया. ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई.

मृतक परिजनों के आरोप

परिजन मौके पर पहुंचे. पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर, उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. इस दौरान परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की लड़की के परिजनों ने हत्या कर दी. पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले को हादसा मानकर चल रही है. मगर ये हत्या है. 

बता दें कि भारी हंगामे के बाद पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया. उसके बाद पीड़ित परिवार ने मृतक गुलशन के शव का अंतिम संस्कार किया. फिर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर (एसपी पूर्वी) अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया, पुलिस ने आरोपी अतर सिंह से पूछताछ की. उसने बताया कि गुलशन और उसकी बहन के बीच पिछले 3 साल से प्रेम संबंध चल रहा था. दोनों की जातियां अलग-अलग थी. परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे. मगर गुलशन उसकी बहन को कोर्ट ले गया और कोर्ट मैरिज कर ली. ऐसे में उन्होंने समाज में सम्मान बचाने के लिए हत्या की योजना बनाई और गुलशन की हत्या कर डाली. बता दें कि पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीनों को जेल भेज दिया है.