यूपी पुलिस के SI मोहित यादव समेत 4 पुलिसकर्मी हरियाणा के नूंह में जा रहे थे, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा कि कांप गए लोग

यूपी तक

05 May 2026 (अपडेटेड: 05 May 2026, 02:09 PM)

Nuh Expressway Accident News: हरियाणा के नूंह जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

UP Police who died in the accident - Mohit Yadav, Pradeep, Satyabhan and Ashok (File photo)

UP Police who died in the accident - Mohit Yadav, Pradeep, Satyabhan and Ashok (File photo)

Google CTA

UP News: हरियाणा के नूंह जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, जान गंवाने वाले सभी लोग उत्तर प्रदेश पुलिस के 4 जवान थे. मृतकों में एसआई मोहित यादव, प्रदीप, एसआई सत्यभान और अशोक के नाम सामने आए हैं. यह हादसा धुलावट टोल प्लाजा के पास करीब सुबह 10:30 बजे हुआ. सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया. जानकारी के अनुसार, एक स्कॉर्पियो कार पलवल की तरफ से आ रही थी. स्थानीय लोगों के मुताबिक, चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और सामने चल रही दूसरी गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.

यह भी पढ़ें...

गाड़ी में फंसे शव, बचाव में जुटी टीम

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्कॉर्पियो में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. गाड़ी बुरी तरह टूटने के कारण शव अंदर ही फंस गए थे, जिन्हें निकालने के लिए पुलिस और बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

मृतक यूपी पुलिस के जवान थे

तावड़ू सदर थाना प्रभारी शीशराम यादव ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान थे, जो जालौन जिले में तैनात थे. इस मामले में जालौन के पुलिस अधीक्षक से भी संपर्क किया गया है. फिलहाल मृतकों की पहचान और अन्य जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

तेज रफ्तार और ओवरटेक बना हादसे की वजह

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और ओवरटेक के दौरान गाड़ी का नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है.

( संवाददाता कासिम खान के इनपुट के साथ )