मुरादाबाद के रंजीत चौहान को पहले फरसा से मारा फिर पेट में गोली दागी, चारों तरफ से घेर लिया था उसे… कौन था ये हैवान?

जगत गौतम

05 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:18 PM)

UP News: मुरादाबाद जिले के बिलारी थाना क्षेत्र से सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां कमालपुर चंदौरा गांव में 34 साल के रंजीत चौहान की हत्या कर दी गई.

Moradabad, Moradabad news, Moradabad crime, Moradabad police, Moradabad viral news, up news, up crime, up crime news, मुरादाबाद

UP News

Google CTA

UP News: मुरादाबाद जिले के बिलारी थाना क्षेत्र से सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां कमालपुर चंदौरा गांव में 34 साल के रंजीत चौहान की हत्या कर दी गई. रंजीत संगीत सोम सेना के जिला अध्यक्ष थे. वह प्रॉपर्टी डीलर के तौर पर भी काम करते थे. हमलावरों ने पहले फरसा से हमला किया और फिर पेट में गोली मार दी. जैसे ही हत्याकांड की खबर फैली, हड़कंप मच गया.

यह भी पढ़ें...

चारों तरफ से घेरकर मार डाला

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 8:30 बजे रंजीत चौहान अपने घर के बाहर परिषदीय स्कूल के पास टहल रहे थे. इसी दौरान गांव के ही अजय अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और रंजीत को घेर लिया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे और उन्होंने अचानक हमला बोल दिया. इससे रंजीत को संभलने का मौका नहीं मिला और हमलावरों ने कांड को अंजाम दे दिया. जब तक पुलिस और परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, उसकी मौत हो चुकी थी.

क्यों कर दी गई हत्या?

पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या के पीछे प्रेम संबंधों को लेकर विवाद की बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि करीब दो महीने पहले रंजीत और अजय के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी. पुलिस इसी एंगल से मामले की जांच कर रही है.

परिवार में मचा कोहराम

रंजीत चौहान अपने पीछे पत्नी नेहा, बेटा दक्ष, मां प्रेमवती और भाई पिंकू को छोड़ गए. अचानक हुई इस घटना से परिवार सदमे में है. कोहराम मचा हुआ है. गांव के लोगों के मुताबिक, रंजीत काफी मिलनसार और शांत स्वभाव वाल इंसान थे. 

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने बताया, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.