UP Weather Update: यूपी में 60 किमी/घंटे की रफ्तार से आएगा आंधी-तूफान... आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट हुआ जारी

UP Weather Update: यूपी में आज 7 मई को यूपी में मौसम का मिजाज बिगड़ा. देवरिया, गोरखपुर, बस्ती और गोंडा समेत कई जिलों में 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं. वज्रपात की चेतावनी जारी.

UP Weather Update

यूपी तक

• 10:07 AM • 07 May 2026

follow google news

UP Weather Update: मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आज यानी 7 मई को उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और तराई बेल्ट के जिलों में कुदरत का कहर देखने को मिल सकता है. बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी ने राज्य के वायुमंडल में भारी अस्थिरता पैदा कर दी है, जिससे आज दिन भर मौसम खराब रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें...

50 किमी की रफ्तार से चलेंगी झोंकेदार हवाएं

आज दिन भर कई क्षेत्रों में हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जो झोंकों के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. धूल भरी आंधी और तेज हवाओं का सबसे ज्यादा असर इन जिलों में देखने को मिलेगा:

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच एवं आसपास के क्षेत्र.

कहां कहां होगी बारिश?

आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर एवं आसपास के क्षेत्र.

तापमान में गिरावट और फसलों पर असर

आज होने वाले इस मौसमी बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, जिससे लोगों को लू (Heatwave) से बड़ी राहत मिलेगी. हालांकि, ओलावृष्टि और तेज आंधी के चलते आम के बागों और अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है, जिससे किसान चिंतित हैं.