पत्नी मीनू का हो रहा था अंतिम संस्कार, तभी पुलिस ने पति हिमांशु को श्मशान से उठा लिया... झांसी का सनसनीखेज मामला

UP News: यूपी के झांसी में बेहद चौंकाने वाला सामने आया है. यहां पत्नी का अंतिम संस्कार हो रहा था. तभी पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया. जानिए पूरा मामला.

Jhansi Police, Dowry Death Case, Husband Arrested Crematorium, Newlywed Death, Sipri Bazar Jhansi, Jhansi Husband Newlywed Wife, झांसी

UP News

UP News:  यूपी के झांसी में बेहद चौंकाने वाला सामने आया है. यहां पत्नी का अंतिम संस्कार हो रहा था. तभी पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने श्मशान घाट से ही पति को अरेस्ट कर लिया और उसे थाने ले आई. बता दें कि दोनों की शादी 2 महीने पहले काफी धूमधाम से हुई थी. मगर 4 मई को पति की मौत हो गई, जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया. इसी दौरान युवती के परिजनों ने बेटी के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा दिया.

यह भी पढ़ें...

झांसी में क्या हुआ?

मृतका का नाम 29 वर्षीय मीनू था. उसकी 5 फरवरी 2026 को झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले हिमांशु के साथ हुई थी. 4 अप्रैल को मीनू की ससुराल में मौत हो गई थी. मीनू की मौत को लेकर मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया था. 

पति का कहना था कि अचानक मीनू की तबीयत खराब हो गई और उसकी मौत हो गई. मामला पुलिस तक गया था और पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था. पीएम के बाद जब शव श्मशान घाट आया तो मृतका के परिजनों ने देखा की वहां बेटी के ससुराल पक्ष से पति के अलावा और कोई नहीं था. ये देख वह भड़क गए.

पहले हुई एफआईआर फिर हुआ अंतिम संस्कार

पीड़ित परिजनों ने बेटी का अंतिम संस्कार नहीं होने दिया और शव वहीं रखा रहा. इसके बाद पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया. फिर जाकर परिवार ने बेटी का संस्कार किया. जैसे ही संस्कार हुआ, पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया.

पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या हुई है. शरीर पर चोट के निशान हैं. गला दबाया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.