5000 की शर्त में उतारा अंडरवियर-बनियान और न्यूड होकर गलियों में दौड़ने लगा युवक, सामने थीं महिलाएं-बुजुर्ग!

राजेश सिंघल

• 10:44 AM • 06 May 2026

Hathras Boy Nude Running Case: हाथरस के चंदपा गांव में 5 हजार रुपये की शर्त के चक्कर में एक युवक नग्न होकर गलियों में दौड़ने लगा. पुलिस ने वीडियो के आधार पर युवक और उकसाने वाले साथियों का चालान कर दिया है.

Hathras Nude Boy Running News

Hathras Nude Boy Running News

Google CTA

Hathras Boy Nude Running Case: हाथरस जिले के चंदपा गांव में एक युवक ने महज 5000 रुपये की शर्त जीतने के चक्कर में अपनी मर्यादा ताक पर रख दी. युवक का गांव की गलियों में न्यूड होकर दौड़ लगाने का वीडियो उसके साथियों ने अपने कैमरे में कैद कर शेयर कर दिया. यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है.

यह भी पढ़ें...

अब जानिए मामला?

गांव के कुछ लोगों ने युवक के सामने शर्त रखी कि अगर वह बिना कपड़ों के पूरे गांव में दौड़ लगाएगा, तो उसे इनाम में 5000 रुपये दिए जाएंगे. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि करीब 5 से 8 युवक उसे कपड़े उतारने के लिए लगातार उकसा रहे थे. वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक ने गली में अपनी बनियान और अंडरवियर उतारे और न्यूड होकर दौड़ने लगा.

महिलाओं और बुजुर्गों के सामने की गई शर्मनाक हरकत

युवक की इस हरकत से गांव वाले गुस्से में आ गए. जिस वक्त युवक न्यूड होकर गली में दौड़ रहा था, उसके सामने से महिलाएं और बुजुर्ग भी गुजर रहे थे. जब यह शर्मनाक घटना हो रही थी, तब उसके साथी इस पूरी हरकत का वीडियो बना रहे थे.

बाद में पुलिस ने न्यूड होकर दौड़ने वाले युवक समेत उसे उकसाने वाले तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इन सभी के खिलाफ शांति भंग करने की धाराओं के तहत चालान काटा है. 

पकड़े गए युवकों के क्या नाम हैं?

पकड़े गए लोगों की पहचान दीपक उर्फ अमर कुमार, देवकुमार उर्फ राज, कृष्ण गोपाल और कलुआ उर्फ सुरजीत के रूप में हुई है, जो इसी गांव के रहने वाले हैं. पुलिस ने सख्त चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थलों पर इस तरह की अभद्रता और समाज में गंदगी फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.