विष्णु निषाद का तरबूज खाने का मन और नाव हादसा… हमीरपुर यमुना में 6 लोग डूबे तो सारी कहानी सामने आ गई

नाहिद अंसारी

07 May 2026 (अपडेटेड: 07 May 2026, 10:35 AM)

Hamirpur Boat Accident: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. यहां यमुना नदी में नाव पलट गई. जिस समय ये हादसा हुआ, नाव में 9 लोग सवार थे. अब इसकी पूरी कहानी सामने आ गई है.

Hamirpur Boat Accident, Yamuna River Boat Capsize, Hamirpur News, UP News, Hamirpur Yamuna Accident, Boat Capsized in Yamuna, 6 Missing in Yamuna River, Rescue Operation Hamirpur, Hamirpur Breaking News

UP News

Google CTA

Hamirpur Hadsa: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. यहां यमुना नदी में नाव पलट गई. जिस समय ये हादसा हुआ, नाव में 9 लोग सवार थे. ये सभी लोग डूब गए. मगर इनमें से 3 लोगों को बचा लिया गया. मगर 6 लोग यमुना में लापता हो गए.

यह भी पढ़ें...

घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली, हड़कंप मच गया. मौके पर फौरन पुलिस अधिकारी पहुंचे. इसी के साथ गोताखोरों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. इस घटना के बाद से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है. आपको बता दें कि लापता लोगों में एक महिला सहित 5 बच्चे भी हैं. 

तरबूज-खरबूज खाने गए थे सभी

ये पूरा मामला जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव से सामने आया है. यहां रहने वाले देशराज निषाद के घर में कल उसकी लड़की की शादी थी. शादी में कई रिश्तेदार आए हुए थे, जिसमें विष्णु निषाद और उनका परिवार भी शामिल था. विष्णु निषाद पत्नी समेत अपने रिश्तेदारों और 7 बच्चों को लेकर यमुना नदी की दूसरी तरफ नाव में बैठकर गए थे. ये सभी वहां तरबूज-खरबूज खाने गए थे.

इसी दौरान उन्होंने तरबूज और खरबूज को तोड़ा और उसे नाव में रखा. उसके बाद ये सभी वापस आ रहे थे. तभी यमुना नदी के बीच में नाव अनियंत्रित हो गई और सभी लोग डूब गए. इस दौरान विष्णु और एक बच्चे ने तो तैरकर अपनी जान बचा ली. एक बच्चे को मछुआरों ने बचा लिया. मगर बाकी सभी लोग यमुना में डूब गए. फिलहाल बड़े स्तर पर राहत-बचाव अभियान मौके पर चलाया जा रहा है.