बरेली के जिम संचालक अकरम-आलम ने प्री वर्कआउट के नाम पर हिंदू महिला को ड्रिंक पिलाई… वो हो गईं बेहोश फिर दोनों बन गए शैतान

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक जिम के अंदर हिंदू महिला के साथ जो किया गया, वह काफी सनसनीखेज था.

Bareilly, Bareilly News, Bareilly Gym Scandal, Bareilly Women Exploitation Case, Akram Alam Gym racket, Ultimate Fitness Bareilly Crime, Drugged in Gym Bareilly

UP News

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक जिम के अंदर हिंदू महिला के साथ जो किया गया, वह काफी सनसनीखेज था. यहां जिम में महिला को वजन घटाने के नाम पर ड्रिंक पिलाई गई, जिसमें नशीला पदार्थ था. फिर महिला का शोषण किया गया. 

यह भी पढ़ें...

गंदी हरकत का वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया. फिर उसे ब्लैक मेल किया गया. अब पीड़िता ने सब कुछ पुलिस को बताया है. पुलिस ने छापा मारकर जिम के अंदर से भारी मात्रा में शक्ति वर्धक दवाई, सिरिंज को बरामद किया है. 

अकरम और आलम ने किया गंदा कांड

पीड़ित महिला ने बताया, अल्टीमेट फिटनेस जिम के संचालक अकरम और आलम हैं. वे वर्कआउट के बहाने जिम बुलाते. फिर प्री-वर्कआउट ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर देते. जब महिला बेहोश हो जाती तो उसे जिम के अंदर बने कमरे में ले जाते और वहां गंदा काम करके, उसकी वीडियो भी रिकॉर्ड कर लेते. पीड़िता का कहना है कि दोनों ने उसके साथ गंदा काम किया. बता दें कि मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली, हड़कंप मच गया. 

पीड़ित महिला का कहना है कि जब उसे अपने साथ हो रहे गलत कांड का एहसास हुआ, तब तक आरोपियों ने उसकी कई अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर ली थी. उसने विरोध किया तो आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी. जान से मारने की धमकी दी और लाखों रुपये की मांग की.

पुलिस ने की कार्रवाई

मामला सामने आते ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. अब इनकी एक वीडियो सामने आई है, जिसमें ये दोनों हाथ जोड़ते हुए अपनी गलती की माफी मांग रहे हैं. वह बार-बार हाथ जोड़कर, खुद को माफ किए जाने की अपील कर रहे हैं.

बता दें कि पुलिस ने आरोपियों के पास से नगदी, इंजेक्शन, पेनड्राइव और मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद हुआ है. आरोपी अकरम और आलम के पास से 10 हजार रुपये नकद, 9 शक्तिवर्धक शीशी, 6 इंजेक्शन, 2 मोबाइल फोन और एक पेन ड्राइव जब्त की गई है. 

पुलिस ने ये बताया

इस मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्र अधिकारी आशुतोष शिवम ने बताया, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके फोन से कोई वीडियो बरामद हुई हैं.