UP Weather Alert: यूपी में 7 मई को आंधी-तूफान का तांडव! 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; इन जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट
लखनऊ: मौसम विभाग (IMD) ने कल यानी 7 मई के लिए उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और तराई बेल्ट के कई जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी किया है. विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण राज्य के वायुमंडल में अस्थिरता बनी हुई है, जिससे अचानक मौसम बिगड़ने की संभावना है.
ADVERTISEMENT
50 किमी की रफ्तार से चलेंगी झोंकेदार हवाएं
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में कुछ क्षेत्रों में हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जो झोंकों के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. इन जिलों में धूल भरी आंधी और तेज हवाओं का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा:
प्रमुख जिले: देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच एवं आसपास के क्षेत्र.
इन जिलों में है बारिश की चेतावनी
आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर एवं आसपास के क्षेत्र.
तापमान में आएगी गिरावट
इस मौसमी बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लू (Heatwave) जैसी स्थितियों से राहत मिलेगी. हालांकि, ओलावृष्टि और तेज आंधी के कारण आम और अन्य फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है.
ADVERTISEMENT









