श्मशान में चिता से सिर ले जाते… पुलिस पहुंची तो अड्डे से मिली 50 महिलाओं की फोटो, अमन त्यागी और अवधेश शर्मा क्या करने वाले थे?

देवेंद्र शर्मा

06 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:18 PM)

UP News: हापुड़ में एक चिता से कुछ लोग छेड़खानी कर रहे थे. पुलिस जब इनके अड्डे पर पहुंची तो वहां 50 लड़कियों और महिलाओं के फोटो मिले. वहां ये सब चल रहा था.

Hapur, Hapur news, Hapur viral news, Hapur crime news, Hapur crime, up news, up crime news, up crime, हापुड़, हापुड़ न्यूज, हापुड़ वायरल न्यूज, हापुड़ क्राइम, हापुड़ पुलिस, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: हापुड़ के मोहल्ला सोटावाली निवासी एक 16 साल के किशोर की इलाज के दौरान मेरठ में मौत हो जाती है. रविवार को परिजन गांव लोधीपुर के श्मशान घाट में उसका अंतिम संस्कार कर देते हैं. तभी वहां 3 लोग पहुंचते हैं और चिता से छेड़छाड़ करना शुरू कर देते हैं. तीनों चिता से किशोर का कथित तौर पर सिर उठाते हैं और भाग निकलते हैं. मगर ऐसा करते हुए, किशोर के परिजन देख लेते हैं. मामले की जानकारी पुलिस को मिलती है. पुलिस सीसीटीवी खंगालती है और तीनों आरोपियों तक पहुंच जाती है. इसके बाद पुलिस जो खुलासा करती है, वह आपको हिला कर रख देगा.

यह भी पढ़ें...

पुलिस ने इस मामले में 1 बुजुर्ग और 2 युवकों को पकड़ा है. इनके पास से 50 से अधिक महिलाओं और युवतियों के फोटो पुलिस ने बरामद किए हैं.

अमन त्यागी की सनक

दरअसल पकड़े गए एक आरोपी का नाम अमन त्यागी है. पुलिस पूछताछ में अमन ने बताया, वह एक लकड़ी से एकतरफा प्यार करता है. वह लड़की और उसके मां-पिता को पूरी तरह से अपने नियंत्रण में करना चाहता था. ऐसे में उसने अपने प्यार और उसके मां-पिता को पूरी तरह से अपने काबू में करने के लिए तांत्रिक अवधेश शर्मा से मुलाकात की. 

अवधेश साधु बनकर लोगों को अपनी तांत्रिक क्रियाओं के जाल में फंसाता था. तांत्रिक अवधेश शर्मा ने अमन त्यागी से कहा कि वह अगर श्मशान घाट से एक जलती हुई चिता से मानव खोपड़ी लेकर आएगा तो उसका सारा काम हो जाएगा. प्रेमिका और उसका पूरा परिवार उसका हो जाएगा. ऐसे में अमन ने अपने दोस्त आयान को साथ लिया और वह दोनों बाबा अवधेश के साथ श्मशान जाने लगे और वहां जाकर जलती चिता से सिर चोरी करने लगे. मगर इस बार तीनों पकड़े गए.

50 महिलाओं-युवतियों की फोटो मिली

आरोपियों के ठिकाने से पुलिस को भारी मात्रा में तंत्र-मंत्र से जुड़ी संदिग्ध और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है. इनके पास से लगभग 50 अलग-अलग महिलाओं और पुरुषों की तस्वीरें मिली हैं. इन सभी तस्वीरों पर अलग-अलग तरह की तांत्रिक क्रियाएं की जा रही थीं. पुलिस अब उन सभी 50 लोगों की पहचान करने में जुटी है, जिनकी तस्वीरें तांत्रिक के पास से बरामद हुई हैं. पुलिस की नजर उन लोगों पर भी है, जो इस तांत्रिक के जाल में पहले फंस चुके हैं.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर हापुड़ देहात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया, आरोपी चिता से हड्डियां और राख ले जा रहे थे. आरोपी बाबा के पास से 50 महिलाओं और युवतियों की फोटो मिली है. तीनों गिरफ्त में हैं. जांच की जा रही है.