11 बच्चों के पिता सपा नेता खलील ने 70 की उम्र में किया 20 साल की यासमीन से चौथा निकाह, अब दूसरी पत्नी ने जो बताया, सभी हैरान

मयंक गौड़

06 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:18 PM)

UP News: पीड़िता का कहना है कि 1991 में उसका निकाह हाजी खलील से हुआ था, लेकिन उस समय उसे यह नहीं बताया गया कि खलील पहले से शादीशुदा हैं और पहली पत्नी से उनके 8 बच्चे हैं. अब 20 साल की युवती से चौथा निकाह किया है.

Ghaziabad, Ghaziabad news, SP leader Haji Khalil, SP leader Haji Khalil case, former councillor case, fourth marriage controversy, 70-year-old man marriage, second wife allegations, Nazreen complaint, multiple marriages case

UP News

Google CTA

UP News: गाजियाबाद के थाना कोतवाली क्षेत्र के कैला भट्टा मोहल्ले में रहने वाले सपा नेता और पूर्व पार्षद हाजी खलील एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. सपा नेता ने 70 साल की उम्र में 20 साल की युवती से चौथा निकाह किया है. मगर अब उनकी दूसरी पत्नी ने सपा नेता के खिलाफ गंभीर आरोप लगा दिए हैं. दूसरी पत्नी नाजरीन ने सपा नेता पति पर उत्पीड़न, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं और पुलिस से मामले की शिकायत की है.

यह भी पढ़ें...

बता दें कि पूर्व पार्षद हाजी खलील की दूसरी पत्नी नाजरीन अपने बेटे के साथ पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचीं और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से मामले की शिकायत की. उन्होंने पति पर आरोप लगाया कि मेहर में मिली प्रोपर्टी, जो उसकी थी. पति अब उसपर कब्जा करना चाहता है और वह जान से मारने की धमकियां दे रहा है.

पहले से ही 8 बच्चे थे…

पीड़िता के मुताबिक, साल 1991 में उसका निकाह हाजी खलील से हुआ था, लेकिन उस समय उसे यह नहीं बताया गया कि खलील पहले से शादीशुदा हैं और पहली पत्नी से उनके 8 बच्चे हैं. दूसरे निकाह के बाद खलील के पीड़िता नाजरीन से भी  2 बेटियां और 1 बेटा हुए.
पीड़िता ने आगे बताया, साल 2010 में खलील ने फिर तीसरा निकाह किया. मगर इस निकाह के बाद कोई बच्चा पैदा नहीं हुआ. ऐसे में खलील ने तीसरी पत्नी को तलाक दे दिया. अब उन्होंने 20 साल की यासमीन से चौथा निकाह किया है.  इसके बाद से परिवार में विवाद हो गया है.

नई पत्नी रच रही साजिश

पीड़िता नाजरीन का आरोप है कि नई पत्नी और खलील दोनों की नजर संपत्ति पर है.  वह दोनों उसकी संपत्ति को अपने नाम करना चाहते हैं. विरोध करने पर न केवल उन्हें और उनके बेटे-बेटियों को घर से निकाल दिया गया, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी गई. बता दें कि महिला ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

कौन हैं हाजी खलील?

आपको बता दें कि हाजी खलील क्षेत्र के पुराने सियासी चेहरे रहे हैं. साल 1995 और 2000 में इस्लाम नगर वार्ड से पार्षद रह चुके हैं. उनके खिलाफ अवैध कब्जे के भी आरोप लग चुके हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.