UP Weather Update: यूपी में 15 मार्च को होगी जबरदस्त बारिश... मौसम विभाग ने इन 20 जिलों में जारी किया अलर्ट

UP Weather Update: यूपी मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, 15 मार्च से तराई और पूर्वांचल में होगी सीजन की पहली बारिश. गर्मी से मिलेगी राहत और गिरेगा तापमान.

UP Weather Update

यूपी तक

• 09:03 AM • 11 Mar 2026

follow google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी और उमस के बीच राहत की खबर आई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 मार्च से सक्रिय होने वाले एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में इस सीजन की पहली बारिश होगी.

यह भी पढ़ें...

बारिश से गिरेगा पारा

मौसम विभाग के अनुसार, 15 मार्च से प्रदेश के तराई इलाकों और पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस बारिश के कारण पिछले कई दिनों से सामान्य से ऊपर चल रहे तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को अत्यधिक गर्मी से निजात मिलेगी.

इन इलाकों में हो सकती है बारिश

तराई के इलाके: लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और पीलीभीत.

पूर्वांचल के कुछ भाग: गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, मऊ, बलिया, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया और आसपास के क्षेत्र शामिल हो सकते हैं. 

फिलहाल क्यों पड़ रही है इतनी गर्मी?

प्रेस नोट में बताया गया है कि फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है. इसके अलावा, मध्य भारत के ऊपर बने 'प्रतिचक्रवात' और झारखंड के पास बने 'चक्रवाती परिसंचरण' के कारण वायुमंडल में स्थिरता बनी हुई है. इसी वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ज्यादा बना हुआ है. हवा में नमी होने के कारण सुबह के समय कोहरा और दिन में धुंध की स्थिति बन रही है. 

ऐसा रहेगा अगले 4-5 दिनों का हाल

बारिश शुरू होने से पहले, यानी अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा. इस दौरान गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा और तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा जाएगा। कोहरे और धुंध की स्थिति भी बनी रह सकती है. फिर 15 मार्च से शुरू होने वाला बारिश का सिलसिला पूरे प्रदेश के मौसम को बदल देगा.