UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर पलटने वाला है. बर्फीली पछुआ हवाओं और नमी के मेल ने प्रदेश को कोहरे की एक मोटी चादर में लपेटने की तैयारी कर ली है. मौसम विभाग (IMD) ने 5 जनवरी के लिए कड़ा अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि अगले 24 घंटों में यूपी के अधिकांश हिस्सों में कोहरा छाया रहेगा. खास तौर पर पूर्वी और तराई के इलाकों में जीरो विजिबिलिटी के चलते यातायात पर भारी असर पड़ सकता है.
ADVERTISEMENT
ऑरेंज अलर्ट- यहां रहेगा अंधाधुंध कोहरा
इन जिलों में मौसम विभाग ने घना से बहुत घना कोहरा छाने की प्रबल आशंका जताई है. यहां सड़कों पर चलना बेहद खतरनाक हो सकता है:
देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच एवं आसपास के इलाके.
येलो अलर्ट: कोहरे की चपेट में रहेगा राजधानी और संगम तट
इन जिलों में भी मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है, जिससे सुबह की रफ्तार धीमी रहेगी:
प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं आसपास के इलाके.
ADVERTISEMENT









