UP Weather Update: यूपी में 4 सितंबर को होगी गजब मॉनसूनी बारिश... इन 10+ जिलों में येलो अलर्ट जारी

यूपी तक

03 Sep 2025 (अपडेटेड: 03 Sep 2025, 02:27 PM)

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून अब अपने शबाब पर होने के साथ-साथ राज्य में पूरी तरह से एक्टिव है. कल यानी 4 सितंबर को भारी मॉनसूनी बारिश की चेतावनी है. देखें पूरी रिपोर्ट.

UP Monsoon News, UP Monsoon Update, UP Weather Update, UP Weather, Today Weather, UP IMD Update, IMD Update, UP Weather news, Rain in up, यूपी का मौसम, यूपी मौसम, यूपी में बारिश, आईएमडी अपडेट, मॉनसून, मानसून, यूपी न्यूज

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह से एक्टिव है. इस समय यूपी के अलग-अलग जिलों में जोरदार मॉनसूनी बारिश देखने को मिल रही है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने सूबे में मॉनसूनी बारिश को लेकर एक लेटेस्ट अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग ने 4 सितंबर के लिए अपडेट देते हुए बताया है कि इस दिन यूपी के कई जिलों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा प्रदेश प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. 

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.  इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

यहां है मेघगर्जन/वज्रपात की संभावना

IMD के अपडेट के अनुसार बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर एवं आसपास के इलाकों में  मेघगर्जन/वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. 

ये भी पढ़ें: यूपी में आज इन 45+ जिलों में भारी मॉनसूनी बारिश की चेतावनी... 55+ जनपदों में बिजली गिरने का अलर्ट जारी