UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी कर ली है. मौसम विभाग ने राज्य में धूप और तपन के सबसे भयावह दौर को देखते हुए बेहद कड़ा रुख अपनाया है. विभाग द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में 'ऊष्ण लहर से भीषण ऊष्ण लहर' (भीषण लू) चलने की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है.
ADVERTISEMENT
इन जिलों में रहेगा रेड अलर्ट
विभाग ने इन क्षेत्रों में हालात को सबसे ज्यादा गंभीर और आपातकालीन मानते हुए रेड अलर्ट घोषित किया है:
बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी एवं आस पास के क्षेत्र .
इन जिलों में रहेगा ऑरेंज अलर्ट
इसके अतिरिक्त, विभाग ने निम्नांकित जिलों के लिए भी गंभीर चेतावनी जारी की है, जहां सूरज की तपिश और गर्म हवाएं लोगों को बेहाल करेंगी:
कौशाम्बी, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, औरैया, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र.
इन जिलों में रहेगा सामान्य अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के इन हिस्सों में भी सामान्य रूप से ऊष्ण लहर (लू) का असर देखा जाएगा और लोगों को गर्म हवाओं के थपेड़े झेलने पड़ेंगे:
सोनभद्र, आजमगढ़, मऊ, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा, संभल एवं आस पास के क्षेत्र .
प्रशासन की अपील: मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन ने रेड और ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों के नागरिकों से विशेष रूप से दोपहर के समय घरों से बाहर न निकलने और भीषण गर्मी के इस प्रकोप से बचने के लिए हर संभव सावधानी बरतने की सख्त हिदायत दी है.
ADVERTISEMENT









