UP Weather Update: यूपी में 26 अगस्त को इन 25 जिलों में अचानक 40 KM/ प्रति घंटे की स्पीड से चलेंगी हवाएं... यहां होगी बारिश

यूपी तक

26 Aug 2025 (अपडेटेड: 26 Aug 2025, 12:39 PM)

UP Weather Update: मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र ने बताया है आज यानी 26 अगस्त को यूपी के कई जिलों में तेज हवाएं चलेंगी. देखें पूरी रिपोर्ट.

UP Monsoon News, UP Monsoon Update, UP Weather Update, UP Weather, Today Weather, UP IMD Update, IMD Update, UP Weather news, Rain in up, यूपी का मौसम, यूपी मौसम, यूपी में बारिश, आईएमडी अपडेट, मॉनसून, मानसून, यूपी न्यूज

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है. मौसम विभाग द्वारा आज यानी 26 अगस्त के लिए एक नया अलर्ट जारी किया गया है, जिसके अनुसार राज्य के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल सकता है. यह अलर्ट खासतौर पर गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर जारी किया गया है, जिसकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है. ऐसे में लोगों को बेहद सतर्क रहने की सलाह दी गई है. इन मौसमी गतिविधियों से कई जिलों में हल्की से लेकर तेज बारिश होने का अनुमान है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है. 

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है:

अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, बाराबंकी, सीतापुर, और लखीमपुर खीरी.

इन जिलों में भी गरज-चमक और हवाएं चलेंगी

इन जिलों में भी गरज-चमक, आकाशीय बिजली, हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवा (30-40 KMPH) की संभावना है:

जौनपुर, प्रतापगढ़, राय बरेली, अमेठी, मथुरा,अलीगढ़  सुल्तानपुर, आंबेडकर नगर, अयोध्या, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, अलीगढ़, गौतम बुद्ध नगर, बिजनौर, सहारनपुर.

ये भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी में हैं 75 जिले... आज इन 40 जनपदों में होगी जोरदार मॉनसूनी बारिश