IRCTC: मऊ से कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, यूपी-बिहार के लोगों को यात्रा करने में होगी सहूलियत

उदय गुप्ता

• 12:40 PM • 17 Jul 2026

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मऊ और कोलकाता के बीच नई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (05096/05095) चलाने का फैसला किया है. ट्रेन 22 जुलाई से 23 सितंबर 2026 तक मऊ से प्रत्येक बुधवार और 23 जुलाई से 24 सितंबर 2026 तक कोलकाता से प्रत्येक गुरुवार चलेगी.

UP Tak
Google CTA

UP-Bihar to Kolkata Train: यूपी और बिहार के रेल यात्रियों के लिए एक बेहद शानदार खबर आ रही है. भारतीय रेलवे ने यात्रियों की भारी भीड़ और सहूलियत को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मऊ से पश्चिम बंगाल के कोलकाता के बीच एक नई स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है.

यह भी पढ़ें...

यह ट्रेन मऊ-कोलकाता-मऊ स्पेशल (05096/05095) सीवान, छपरा, हाजीपुर और बरौनी के रास्ते चलाई जाएगी. रेलवे के इस फैसले से न सिर्फ उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के लोगों को फायदा होगा, बल्कि बिहार के एक बड़े हिस्से के यात्रियों का सफर भी बेहद आसान हो जाएगा.

रेलवे अधिकारी ने क्या कहा?

इस नई ट्रेन सेवा के बारे में जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल की सीपीआरओ (CPRO) सरस्वती चंद्र ने बताया, 

"यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर सीवान-छपरा-हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बरौनी-किउल-झाझा के रास्ते मऊ और कोलकाता के मध्य गाड़ी सं. 05096/05095 मऊ-कोलकाता-मऊ स्पेशल का परिचालन किया जाएगा. यह स्पेशल मऊ से 22 जुलाई से 23 सितम्बर, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को तथा कोलकाता से 23 जुलाई से 24 सितम्बर, 2026 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को चलेगी."

गाड़ी संख्या 05096: मऊ से कोलकाता (हर बुधवार)

ट्रेन 22 जुलाई से 23 सितम्बर, 2026 तक हर बुधवार को मऊ जंक्शन से दोपहर 13:20 बजे रवाना होगी.

  • प्रमुख स्टेशनों पर समय: बेलथरा रोड (14:12), सलेमपुर (14:45), भटनी (15:02), मैरवा (15:35), सीवान (16:00), छपरा (17:10), सोनपुर (18:50), हाजीपुर (19:05), बरौनी (21:20), और किऊल (22:42) बजे पहुंचेगी.
  • अगले दिन का सफर: रात में झाझा (00:50) और जसीडीह (01:28) होते हुए यह ट्रेन गुरुवार सुबह 03:45 बजे आसनसोल, 05:38 बजे बर्द्धमान और सुबह 08:50 बजे कोलकाता पहुंच जाएगी.

गाड़ी संख्या 05095: कोलकाता से मऊ (हर गुरुवार)

वापसी में यह ट्रेन 23 जुलाई से 24 सितम्बर, 2026 तक हर गुरुवार को कोलकाता से दोपहर 13:20 बजे छूटेगी.

  • वापसी का शेड्यूल: कोलकाता से खुलकर यह आसनसोल (17:13), जसीडीह (18:44), झाझा (20:50) और किऊल (21:52) पहुंचेगी.
  • बिहार-यूपी में एंट्री: दूसरे दिन (शुक्रवार) आधी रात को बरौनी (00:15), हाजीपुर (01:55), छपरा (04:10), सीवान (05:20) और भटनी (06:30) होते हुए सुबह 08:40 बजे मऊ जंक्शन पहुंचेगी.

ट्रेन में कितने डिब्बे होंगे?

लंबी दूरी के इस सफर को आरामदायक बनाने के लिए रेलवे ने इस ट्रेन में हर वर्ग के कोच शामिल किए हैं. इस स्पेशल ट्रेन में कुल 19 कोच होंगे.

  • साधारण द्वितीय श्रेणी (General): 10 कोच
  • शयनयान श्रेणी (Sleeper): 05 कोच
  • वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (3AC): 01 कोच
  • वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी (2AC): 01 कोच
  • एस.एल.आर.डी. (SLRD): 02 कोच

अगर आप भी इस दौरान यूपी-बिहार से कोलकाता या कोलकाता से घर आने का प्लान बना रहे हैं, तो इस ट्रेन में अपनी सीट जल्द से जल्द बुक कर सकते हैं.