Amrit Bharat Express: आनंद विहार टर्मिनल (ANVT) से चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस सिर्फ बिहार के यात्रियों के लिए ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के लाखों लोगों के लिए भी एक अहम ट्रेन है.
ADVERTISEMENT
दिल्ली से रवाना होने के बाद यह ट्रेन यूपी के कई बड़े शहरों में रुकती है. ऐसे में कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, बस्ती और गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को भी इसका सीधा फायदा मिलता है.
यूपी के इन बड़े स्टेशनों पर रुकती है ट्रेन
आनंद विहार टर्मिनल से चलने के बाद अमृत भारत एक्सप्रेस सबसे पहले गाजियाबाद पहुंचती है. इसके बाद ट्रेन कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, अयोध्या कैंट, बस्ती और गोरखपुर जंक्शन जैसे उत्तर प्रदेश के प्रमुख स्टेशनों पर रुकती है. फिर बिहार में सिवान होते हुए अपने अंतिम स्टेशन छपरा जंक्शन पहुंचती है.
यही वजह है कि यह ट्रेन दिल्ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए भी एक अच्छा विकल्प मानी जाती है.
किन यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा?
दिल्ली-एनसीआर में बड़ी संख्या में पूर्वांचल और बिहार के लोग रहते हैं. नौकरी, पढ़ाई या कारोबार के सिलसिले में आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन सीधी कनेक्टिविटी देती है. साथ ही कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, बस्ती और गोरखपुर जैसे शहरों तक पहुंचना भी आसान हो जाता है.
अमृत भारत एक्सप्रेस की खास बातें
अमृत भारत एक्सप्रेस को आम यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है. ट्रेन में आधुनिक एलएचबी (LHB) कोच लगाए गए हैं. इसके अलावा एलईडी लाइटिंग, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, सीसीटीवी कैमरे और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर कई आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं.
स्पेशल ट्रेन के फेरे भी बढ़े
रेलवे ने केवल नई ट्रेन ही नहीं शुरू की है, बल्कि दो अन्य ट्रेनों की अवधि में भी विस्तार किया है, जो यूपी के स्टेशनों से होकर गुजरती हैं.
ADVERTISEMENT











