Ration Card News: केंद्र सरकार की 'प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना' (PMGKAY) देश के करोड़ों परिवारों को अन्न देती है. इस योजना का मकसद हर जरूरतमंद तक मुफ्त या कम कीमत पर खाद्यान्न पहुंचाना है, लेकिन अक्सर जानकारी के अभाव में कई लोग अपने पूरे हक से वंचित रह जाते हैं. क्या आपको पता है कि आपके राशन कार्ड पर सरकार आपको कितना अनाज भेज रही है?
ADVERTISEMENT
खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की तरफ से जारी ताजा जानकारी के मुताबिक, आपके राशन कार्ड के प्रकार के आधार पर आपके कोटे का निर्धारण होता है. अगर आपको भी हर महीने कोटे की दुकान पर जाकर यह सोचना पड़ता है कि डीलर ने जो राशन दिया है, वह पूरा है या नहीं तो यह खबर आपके लिए ही है.
1. प्राथमिकता प्राप्त परिवार (PHH) कार्ड
अगर आपके पास प्राथमिकता प्राप्त परिवार यानी PHH राशन कार्ड है तो सरकार इसमें परिवार के हर एक सदस्य के हिसाब से राशन देती है.
- नियम: इस श्रेणी के राशन कार्ड धारक परिवार के प्रत्येक सदस्य को प्रति माह 5 किलो राशन दिया जाता है.
- उदाहरण के लिए: अगर आपके परिवार में कुल 5 सदस्य हैं, तो आपको हर महीने कुल 25 किलो राशन (5 सदस्य × 5 किलो) मिलना बिल्कुल तय है.
2. अंत्योदय अन्न योजना (AAY) कार्ड
यदि आपका कार्ड अंत्योदय अन्न योजना (AAY) के तहत बना है तो नियम बदल जाते हैं. यह कार्ड समाज के सबसे कमजोर वर्गों के लिए होता है.
- नियम: इस श्रेणी में सदस्यों की संख्या चाहे जो हो पूरे परिवार को एकमुश्त कुल 35 किलो राशन प्रति माह दिया जाता है.
हक जानेंगे, तभी तो पूरा राशन पाएंगे!
अक्सर देखा गया है कि ग्रामीण और शहरी इलाकों में लोग डीलर की कही बातों पर भरोसा कर लेते हैं. सरकार का साफ कहना है कि जब आप अपना हक जानेंगे, तभी पहचान पाएंगे कि आपको पूरा राशन मिला या नहीं. इसलिए जागरूक बनें और कोटेदार से अपने हिस्से का पूरा अनाज मांगें. अगर कोई गड़बड़ी लगती है, तो आप विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (dfpd.gov.in) पर जाकर भी इसकी शिकायत या जानकारी ले सकते हैं.
ADVERTISEMENT











